टैरियन लेनिस्टर

बहुत प्रचलित और लोकप्रिय टीवी सीरीज "Game  Of Throne" की कहानी के किरदारों  की अपनी कई कहानियां है। उनमें लेनिस्टर घराने के छोटे बेटे और कद से बौने  " टाइरियन लेनिस्टर" वो किरदार है जो दुनिया को देखने और घटनाओं के घटित होने के वजूद पर एक अलग नजरिया रखता है। टाइरियन कहता है कि 'उसे दो ही काम बखूबी आते है एक पीना और दूसरा जानना।' और यही उसके जीने और जीने के लिए बचे रहने का राज है।  जिन्होंने "टाइरियन"  की कहानी को देखा होगा उन्हें पता है कि वो अंत तक इसीलिए बचे रहे पाते है क्योंकि वो जानते है, हर तरह के लोगो और हर तरह की घटनाओं के घटित होने के कारणों के बारे में । और उन सब पर बोलते रहने की वजह से। यही वजह है कि वो अपनी परिस्थितियों को समझने  और जानने के हुनर के बूते चार दफा अपनी मौत से भी बच निकलते है और पियक्कड़ बौने से 'डनेरियस टार्गेरियन' के मुख्य सलाहकार बनते है ।

टाइरियन लेनिस्टर-  के व्यक्तित्व  की तीन खूबियां है। 1. स्थितियों का अवलोकन 2. लोगो की इच्छाओं को अपनी महत्वकांक्षाओं से जोड़ना 3. लोगों को सुनना और उनकी कहानियां जानना। वो समझने के लिए सातों राज्यों में घूमते और लोगों से मिलते है।  जैसा कि सामान्य दुनिया मे वंचितों के लिए जगह नही होती वैसे ही  "टाइरियन " के लिए भी नही थी लेकिन उसने अपने बौनेपन को दिमाग से मात दी और कहानी के सबसे जबरदस्त किरदार कर रूप में उभरे।  टाइरियन की एक बात जिससे उसके सोचने की क्षमताओ का अंदाजा लगाया जा सकता है । वो जॉन स्नो से कहते है कि "लोगों के दिमाग बड़ी समस्याओं के लिए नही बने होते है....! आप कितने अनुमान लगा सकते हो यह आपकी बुद्धि का चरम हो सकता है। "

तार्किकता और भावुकता का जो सामंजस्य  "टाइरियन लेनिस्टर" के व्यक्तित्व में मिलता है वो GOT में किसी और के पास नही दिखता।  इसीलिए टाइरियन पहले नम्बर पर।.......!

Peter Dinklage ने  टाइरियन के किरदार को अमर कर दिया। यकीनन उन्हें अचंभा होता होगा....।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैं तुमको विश्वास दु।

यादें

interview transcription।