संदेश

अक्तूबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"You Start Dying Slowly "

# ब्राज़ील की कवयित्री 'Martha Medeiros' की कविता "You Start Dying slowly" सोशियल मिडिया पर विश्व कवि "पाब्लो नेरूदा"  के नाम से खुब शेयर की गई।  जो प्रेम और क्रांति के कवि  "पाब्लो नेरूदा" की प्रसिद्धि और ख्याती के आकर्षण से ही हुआ। पाब्लो के काव्य में कलमाय फूलों की उदासी और जीवन के प्रति खिलती कलियों सा आवेश है। यही कारण है की इस शानदार कविता को पाब्लो के स्तर की समझा गया और प्रसिद्ध किया गया। चिली कवि पाब्लो नेरूदा 1971 में साहित्य के नोबल पुरस्कार से सम्मानित है। अच्छी शराब और सताए हुए लोगों से प्यार करने वाले नेरूदा के जन्मदिन -12 जुलाई को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कविता के वास्तविक रचनाकार  को गुमान हुआ होगा इस बात का ! लेटिन अमेरिका के Herald tribunal " ने बताया की इंटरनेट पर पूरी दुनिया के लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली इस कविता के वास्तविक रचनाकार " पाब्लो नेरूदा" नही है। खैर जो भी हो काव्य रच देने के बाद ; रह किसी का जाता नही!  ,और  पसंद किए जाने की अपनी कसौटियों के साथ सदियों यात्रा करता रहता है। जैस

You Star Dying Slowly..!

# पाब्लो नेरुदा -12 July सही मायने में जनकवि शायद वही होता है जो प्यार को क्रांति और क्रांति को प्यार मानता है, उन्हें अलग नहीं बल्कि एक ही नदी की दो लहरों की तरह देखता है- जो बहती है जन जन में. लातिन अमरीकी समाज ही नहीं बल्कि कविता से प्रेम करने वाले लाखों दिलों को यूंही सहलाती दुलारती गई है पाब्लो नेरुदा की कविता. चिली के मशहूर कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता पाब्लो नेरूदा ऐसे ही कवियों में से थे जो दुनिया की ख़ूबसूरती को अभिव्यक्ति का चोला पहना कर उसमें चार चाँद - 12 लगाते हैं. 12 जुलाई 1904 को जन्मे पाबलो नेरूदा की जन्मशती दुनिया के कई हिस्सों में मनाई जा रही है. दुनिया के चहेते कवि पाब्लो नेरूदा को श्रद्धाँजलि देने के लिए 12 जुलाई को विश्व कविता दिवस मनाया गया. इस महान कवि का पहला काव्य संग्रह 'ट्वेंटी लव पोयम्स एंड ए सॉंग ऑफ़ डिस्पेयर' बीस साल की उम्र में ही प्रकाशित हो गया था. पाब्लो नेरुदा ने लिखा है, मुझे प्यार है उस प्यार से जिसे बांटा जाए चुंबनों में, तलहटी पर और रोटी के साथ. प्यार जो शाश्वत हो सके और हो सके संक्षिप्त प्यार जो अपने को मुक्त करना चाहे फिर प्यार