"You Start Dying Slowly "

# ब्राज़ील की कवयित्री 'Martha Medeiros' की कविता "You Start Dying slowly" सोशियल मिडिया पर विश्व कवि "पाब्लो नेरूदा"  के नाम से खुब शेयर की गई।  जो प्रेम और क्रांति के कवि  "पाब्लो नेरूदा" की प्रसिद्धि और ख्याती के आकर्षण से ही हुआ। पाब्लो के काव्य में कलमाय फूलों की उदासी और जीवन के प्रति खिलती कलियों सा आवेश है। यही कारण है की इस शानदार कविता को पाब्लो के स्तर की समझा गया और प्रसिद्ध किया गया।

चिली कवि पाब्लो नेरूदा 1971 में साहित्य के नोबल पुरस्कार से सम्मानित है। अच्छी शराब और सताए हुए लोगों से प्यार करने वाले नेरूदा के जन्मदिन -12 जुलाई को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कविता के वास्तविक रचनाकार  को गुमान हुआ होगा इस बात का ! लेटिन अमेरिका के Herald tribunal " ने बताया की इंटरनेट पर पूरी दुनिया के लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली इस कविता के वास्तविक रचनाकार " पाब्लो नेरूदा" नही है।

खैर जो भी हो काव्य रच देने के बाद ; रह किसी का जाता नही!  ,और  पसंद किए जाने की अपनी कसौटियों के साथ सदियों यात्रा करता रहता है।

जैसे जीवन की अपनी- अपनी व्याख्याएं होती है वैसे ही काव्य, कला और अहसासों की भी अपनी-अपनी व्याख्याएं है।

           " You Start Dying Slowly "

1) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*
- करते नहीं कोई यात्रा,
- पढ़ते नहीं कोई किताब,
- सुनते नहीं जीवन की ध्वनियाँ,
- करते नहीं किसी की तारीफ़।

2) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, जब आप:*
- मार डालते हैं अपना स्वाभिमान,
- नहीं करने देते मदद अपनी और न ही करते हैं मदद दूसरों की।
3) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*
- बन जाते हैं गुलाम अपनी आदतों के,
- चलते हैं रोज़ उन्हीं रोज़ वाले रास्तों पे,
- नहीं बदलते हैं अपना दैनिक नियम व्यवहार,
- नहीं पहनते हैं अलग-अलग रंग, या
- आप नहीं बात करते उनसे जो हैं अजनबी अनजान।
4) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*
- नहीं महसूस करना चाहते आवेगों को, और उनसे जुड़ी अशांत भावनाओं को, वे जिनसे नम होती हों आपकी आँखें, और करती हों तेज़ आपकी धड़कनों को।
5) *आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप:*
- नहीं बदल सकते हों अपनी ज़िन्दगी को, जब हों आप असंतुष्ट अपने काम और परिणाम से,
- अग़र आप अनिश्चित के लिए नहीं छोड़ सकते हों निश्चित को,
- अगर आप नहीं करते हों पीछा किसी स्वप्न का,
- अगर आप नहीं देते हों इजाज़त खुद को, अपने जीवन में कम से कम एक बार, किसी समझदार सलाह से दूर भाग जाने की..।
*तब आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं..!!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैं तुमको विश्वास दु।

यादें

interview transcription।