संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यादें

यादें सिलवटों की तरह होती है। परत-दर-परत बेतरतीबी सी सिमटी हुई। बचपन को याद करो तो लड़कपन याद आता है। वर्तमान को देखो तो अतीत हर जिल्द में पिरोया दिखता है। साल-दर-साल जमा होते जाते है और उम्र बढ़ती जाती है; जो अभी कल का लगता था उसको दशक बीत गए है।   यादें डामर की सड़कों सी सपाट नहीं होती , मस्तिष्क में पगडंडियों का बिछा जाल है। एक दूसरे में गुत्थी, उलझी, धुंधलाती लकीरों सी, मानो किसी ने बहुत से धागों को एकसाथ समेट कर रख दिया हो।    बहुत पुराना कुछ याद करने का प्रयास करोगे तो हाल का कुछ याद आएगा और अभी , का कुछ याद करोगे तो उसमें छुपी पुरानी याद; जी उठेगी। जब आप यादों में धंसते है ; यह देखने को की कौनसी याद सबसे पुरानी है; तब आप पाते है की उस क्षैतिज पर जाकर नजर धुंधला जाती है। दृश्य बनते और बिगड़ते है। मुकड़े याद आते है तो पहचान घूम हो जाती है; बोल फूटते है तो संदर्भ गायब हो जाते है। कुछ बड़ी घटनाएं हमेशा याद रहेगी लेकिन उनके विवरण सूखते जाते है। बहुत मुश्किल है ; यह तय कर पाना की कौनसी याद शुरुआती है। बचपन के संगी साथी याद आते होंगे, खेल और उनमें लगी चोट याद होंगी; फिर किसी को लड़कपन

सात तरह के सपने

सपने हमारी जमा कुल तमन्नाओं के कारण आते है। हमारी अधकचरी इच्छाएं जमा होती जाती है और फिर सपनो में बहती है। जैसे आप किसी से नाराज है और पिटना चाहते है। लेकीन आपने लड़ाई नही की वो गुस्सा सपने में रूप बदल के आएगा। सपने faild और सफल दोनों होते हैं। जिन सपनो के बाद गिल्ट रहे जाए उसे फेल्ड ड्रीम मानेंगे। सात सपने है जो यूनिवर्सल होते है।  हर कोई देखता है।  जिसमे छ सपनो के मायने समान होते है एक सपने के मायने लड़का और लड़की में अलग अलग होता है। 1. की आप हवा में उड़ रहे है 2. आप गिर रहे है 3.examination, ड्रीम ऑफ बेटल। ऐसा एग्जाम जिसे आप पास कर चुके है। उसके फेल होने का सपना आता है 4। आपका कोई पीछा कर रहा है और आप भाग नही पा रहे है 5. किसी की मृत्यु का सपना 6. दांत टूटने का सपना इसका अलग अलग अर्थ होता है । 7. पब्लिकली नग्न होने के डर का दाग का शेर है। बहुत रोया हूं मैं जब से यह मैंने ख्वाब देखा है की आप आंसू बहाए सामने दुश्मन के बैठे हैं