संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

The Last Girl

इरका के उतरी- पश्चिमी भाग मे स्थित सिंजर क्षेत्र में यजीदी छितरे रूप में बसे है। यहीं कोचो गांव नादिया मुराद का गांव है। कोचो - गांवों जैसा गांव था। अधिकांश आबादी खेती और चरवाहा का कार्य करती थी। सींजर पहाड़ की तलहटी मे भेड़ चराने वाले गडरियों, और अरबी व्यापारियों की आवाजाही देखी जा सकती थी। एशिया कि तपा देने वाली गर्मी और शुष्क सर्दियां। तमाम भू - राजनैतिक तनावों और मुश्किलों के बीच लोग जिंदा थे। लेकिन साल 2014 कोचों गांव के लिए कयामत लेकर आया।    कोचों मे 3000 कि आबादी थी और सारे यजीदी। यजीदी अरबी नहीं है, वो पूरे कुर्द भी नहीं है न उन्हें मुस्लिम ही माना जाता है। वो एक अलग पंथ को मानने वाले लोग है। उनकी मान्यताओं पर कुछ प्रभाव इस्लाम और ईसाइयत का भी है तो कुछ प्रभाव ईरान के प्राचीन पारसी धर्म का भी। कुछ समानताएं आश्चर्यजनक रूप से भारत के वैदिक धर्म से भी मिलती है। यजीदीयो के अपने मंदिर होते है, पूर्वजन्म कि मान्यता है, सूर्य कि उपासना और दीप प्रज्वलन भी प्रचलित है।  यजीदी दुनिया के प्राचीनतम धार्मिक समुदायों में से एक है। दजला और फरात नदियों के दोआब मे मेसोपोटामिया सभ...

एस रामानुजन

मेरे लिए एक समीकरण का कोई मतलब नहीं है जब तक कि वो भगवान के विचार को व्यक्त नहीं करता।- एस रामानुजन ( The Man who knew infinity) हम अन्तता के मात्र खोजकर्ता है, पूर्णता कि खोज में। हम इन सूत्रों का आविष्कार नहीं करते, वो पहले से ही मौजूद है। और इंतजार मे रहते है बहुत उज्जवल दिमाग और अंतः प्रज्ञा के। जैसे- रामानुजन।- ब्रिटिश गणितज्ञ हार्डी वो जो साबित नहीं हुआ लेकिन वो है। वो जो घटित नहीं हुआ किन्तु मौजूद है। वो सूत्र/प्रमेय जो हल नहीं किया गया परन्तु उसका अस्तित्व है। बस देखने के लिए रामानुज जैसी अंत: प्रज्ञा होनी चाहीए।  हार्डी जैसे तर्कवादी किसी ऐसे सूत्र या विचार के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते जिसे वो साबित नहीं कर सकते। वो हर उस विचार को नकारते है जिसका मूर्त और अमूर्त साक्ष्य मौजूद नहीं है। लेकिन रामानुजन को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो साबित किया जा सकता है या नहीं बस उसे नकारा नहीं जा सकता। कोई भी उसके वजूद से इंकार नहीं कर सकता।  वो उसके होने को पहले महसूस करते है भले ही उसके अस्तित्व को साबित अभी नहीं किया जा सका। यहीं बात रही कि  उन्होंने 3000 से अधिक प्रमे...